महिला के स्वभाव को समझने का यह सबसे आसान तरीका है।

यदि आपको लगता है कि दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है तो एक बार किसी लड़की के स्वभाव को समझने की कोशिश कीजिएगा। आपका सारा भ्रम दूर हो जाएगा। कारण कि यह इतनी आसान बात नहीं है। यह बिल्कुल ऐसा है कि यदि आप भगवान से ऐसा वरदान भी मांगेंगे न तो शायद आपको सफलता नहीं मिल पाए। अब आप सोचेंगे कि फिर क्या किया जाए?
घबराइए मत। एक तरकीब पता लगी है। वो है ज्योतिष शास्त्र। जी हां। यह एक ऐसा शास्त्र है जो हमें जीवन की कई बातें बताता है। महिला का स्वभाव और चरित्र समझने में भी यह मददगार साबित हो सकता है। आपको बस उस महिला या लड़की का मूलांक पता करना है।
बाकी सारी बातें तो इसके बूते पता लग जाएगी। तो फिर देर किस बात की है। आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी का मूलांक पता कर लीजिए। बचा हुआ काम ज्योतिष से हो जाएगा।
मूलांक 1

जिनका जन्मदिन 1, 10, 19 और 28 को आता है, उनका मूलांक एक होता है। इस मूलांक वाली महिलाएं बड़ी सोशल होती हैं। ये समझदार होती हैं। अपने घर व परिवार को अच्छे से संभालती हैं।
मूलांक 2

2,11,20 और 29 तारीख को जन्मी महिलाएं शांत स्वभाव की होती हैं। लेकिन इनमें सुंदर और आकर्षक दिखने की बहुत चाहत होती है, जिस वजह से ये खर्चे भी बहुत करती हैं।
मूलांक 3

तीन मूलांक के अंतर्गत 3, 12,21 और 30 तारीख को जन्मी महिलाएं आती हैं। इनकी मिश्री सी मीठी बोली सबका दिल जीत लेती है। ये अपने परिवार का बहुत ध्यान रखती हैं और सभी इनके प्रभाव में रहते हैं।
मूलांक 4

4,13,22 और 31 आदि जन्म दिनांक वाली महिलाओं का दिमाग बहुत तेज होता है। वो पढ़ाई के मामले में अव्वल होती हैं। वैसे इन्हें सजने-धजने में भी बड़ी रूचि होती हैं।
मूलांक 5

5,14 और 23 मूलांक वाली महिलाएं सुलझे विचारों वाली और विनम्र होती हैं। यह खुद के साथ ही परिवार को भी आगे बढ़ाने में मदद करती हैं।
मूलांक 6

6,15 और 24 दिनांक को जन्मी महिलाएं बेहद खूबसूरत होती हैं। वो अच्छी माँ व पत्नी तो होती ही हैं। उनका परिवार और समाज में बहुत सम्मान भी होता है।
मूलांक 7

7 मूलांक के अंतर्गत 7,16 और 25 को जन्मी महिलाएं आती हैं। इन्हें अकेले रहना पसंद होता है, लेकिन इन्हें लोगों की अटेंशन की चाहत भी होती है। इनकी आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर होती है।
मूलांक 8

जिन महिलाओं का जन्म 8, 17 और 26 तारीख को होता है, वो बड़ी ही हार्डवर्किंग और डेडिकेट किस्म की होती हैं। इन्हें दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये परिवार का बहुत ख्याल भी रखती हैं।
Sikh Website Dedicated Website For Sikh In World