ਸਕੂਲ ਵੈਨ ਚਾਲਕ ਦੀ ਬਹਾਦਰੀ ਨੇ ਬਚਾਈ ਕਈ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਜਾਨ

ਸਕੂਲੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਬਾਰੇ ਆਪਾਂ ਕਈ ਤਰਾਂ ਦੇ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਸੁਣਦੇ ਹਾਂ। ਅਜਿਹੀ ਹੀ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਅੱਜ ਤੁਹਾਹਨੂੰ ਦੱਸ ਰਹੇ ਹਾਂ ਜਿਸ ਚ ਇੱਕ ਸਕੂਲ ਵੈਨ ਇੱਕ ਖੱਡ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਬਹਾਦਰੀ ਦਿਖਾਈ ਅਤੇ ਵੈਨ ਦੇ ਅੱਗੇ ਲੰਮਾ ਪੈ ਗਿਆ। ਜਿਸਦੇ ਨਾਲ ਟਾਇਰ ਰੁਕ ਗਏ ਤੇ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣੋਂ ਟਲ ਗਿਆ।मंगलवार की शाम एक चालक ने एक दर्जन से अधिक बच्चों की जान अपनी जान पर खेल कर बचाई। लघुशंका के लिए स्कूल वैन से उतरकर चालक सड़क के किनारे आया था। तभी बच्चों ने खेल-खेल में वाहन को गेयर से न्यूट्रल में कर दिया। इसके बाद स्कूल वैन चलने लगी। चालक स्थिति नहीं संभलते देख स्वयं पहिए के आगे लेट गया। इससे वैन रुक गई।driver 05 12 2017नारायणपुर थाना खेत्र के ग्राम मटासी में स्थित हरीश इंग्लिश मीडियम स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चों को लेकर छुट्टी के बाद चालक उन्हें दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीण क्षेत्र की ओर निकला था। दुलदुला विकासखंड के ग्राम कोरना निवासी चालक शिव यादव (30) स्कूल वैन चला रहा था।मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी और बड़ी संख्या में बच्चे वैन में बैठे हुए थे। कलिया बछरांव की ओर ग्राम डहकूतला मोड़ के पास चालक शिव यादव लघुशंका के लिए वैन से उतरा और इसी दौरान बच्चों ने खेल-खेल में वैन के गियर को न्यूट्रल में कर दिया। इसके बाद वैन चलने लगी और ढलान होने के कारण तेजी से रफ्तार पकड़ने लगी।बच्चे समेत वैन में बैठे सभी लोग डर से चिल्लाने लगे। वाहन को चलते देख चालक शिव दौड़कर आया और सामने से वैन को रोकने की कोशिश करने लगा। काफी कोशिश की बाद भी वैन जब नहीं रुकी तो चालक शिव सामने आकर चक्के के आगे लेट गया।वैन का अगला चक्का शिव के उपर चढ़ गया और पिछले चक्के में फंसने के बाद वाहन रुका। इसके बाद आने-जाने वाले लोगों के साथ वैन में बैठी महिलाकर्मी हरकत में आई और पत्थर रखते हुए वैन को काबू में किया।बच्चों ने घायल अवस्था में चालक शिव को नीचे से बाहर निकाला और अन्य राहगीरों की मदद से स्कूल प्रबंधन को सूचना देते हुए चालक शिव को कुनकुरी होलिक्रास हास्पिटल में भर्ती कराया गया। शिव की कमर में गंभीर चोट आई है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

error: Content is protected !!