ਕਰਜ਼ੇ ਨੇ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਪੂਰਾ ਪਰਿਵਾਰ-ਨਿੱਕੇ ਬਚੇ ਵੀ ਮਰ ਗਏ…

ਤਮਿਲਨਾਡੂ ਅੰਦਰ ਸੁਬੁਲੱਛਮੀ ਨਾਮ ਦੀ ਔਰਤ ਨੇ ਇੱਕ ਪ੍ਰਾਇਵੇਟ ਕੰਪਨੀ ਤੋਂ ਕਰਜ਼ਾ ਲਿਆ ਸੀ ਪਰ ਕਿਸ਼ਤਾਂ ਨਾ ਭਰਨ ਤੇ ਕਰਜ਼ਾ 1.45 ਲੱਖ ਤੋਂ ਵੱਧ 2.34 ਲੱਖ ਹੋ ਗਿਆ। ਪਰਿਵਾਰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਭੁੱਖਮਰੀ ਤੰਗੀ ਸੋਕੇ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਿਹਾ ਸੀ ਪਰ ਜਿੰਨਾਂ ਦੇ ਪੈਸੇ ਓਹ ਸਵੇਰੇ ਸਾਮ ਦੇਹਲੀ ਤੇ ਖੜ੍ਹੇ ਰਹਿੰਦੇ ਸਨ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਡੀਸੀ ਅੱਗੇ ਵੀ ਕਰਜ਼ਾ ਮੁਆਫ਼ੀ ਰਾਹਤ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਪਰ ਗਰੀਬ ਦੀ ਕਿਥੇ ਸੁਣਵਾਈ ਹੋਣੀ ਸੀ। ਅਖ਼ੀਰ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੁਖੀ ਹੋ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਅੱਗੇ ਆਪਣੇ ਤੇ ਪਟਰੋਲ ਪਾ ਅੱਗ ਲਾ ਲਈ। ਇਸ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾਂ ‘ਚ ਘਰ ਦਾ ਮੁੱਖੀ ਹਸਪਤਾਲ ਸਹਿਕ ਰਿਹਾ ਜਦ ਕਿ ਸੁਬੁਲੱਛਮੀ, ਉਸ ਦੀ 5 ਸਾਲ ਦੀ ਧੀ ਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋਗੀ।तमिलनाडु में तिरुनेलवेली के जिला कलक्ट्रेट में सोमवार को सूदखोरी से पीड़ित एक परिवार ने आत्मदाह कर लिया। आत्मदाह करता यह परिवार वीडियो कैमरों में कैद हो गया। जलने की वजह से इस परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें मां और दो बेटियां शामिल हैं। परिवार के मुखिया की हालत चिंताजनक है।

Triunelvei

पुलिस ने सूदखोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर सुनवाई के लिए कडयनल्लूर तहसील के निकट काशीधर्मन गांव निवासी इसैकीमुत्तु (30) पत्नी सुब्बुलक्ष्मी (28 और बेटियों मदी शरणया(5) और अक्षयबरण्या (डेढ़साल) के साथ सुबह कलक्ट्रेट पहुंचा। पुलिस के अनुसार उसने पूरे परिवार के साथ मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली।

Triunelvei

परिसर में खड़े लोगों और पुलिस ने रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। किसी तरह आग बुझाकर चारों को गंभीर हालत में तिरुन्नलवेली राजकीय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां मां और दोनों बेटियों ने दम तोड़ दिया। इसैकीमुत्तु की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूदखोरी से था परेशान-
इसैकीमुत्तु के रिश्तेदारों के अनुसार उसने अपने ही किसी रिश्तेदार से डेढ़ लाख का कर्जा लिया था। इसैकीमुत्तु 2.10 लाख रुपए अदा कर चुका था, जबकि इसैकीमुत्तु और उसके परिवार से असल व सूद को लौटाने के लिए दबाव बनाने के साथ कथित प्रताडऩा दी जा रही थी। पूरा परिवार इस वजह से अवसाद की स्थिति में था। इसैकीमुत्तु ने ब्याजखोरी की शिकायत अच्छनपुत्तुर पुलिस थाने में की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उसके बाद छह दफा वह जिला कलक्टर की सुनवाई में आया और शिकायत दी। जिला प्रशासन ने भी सुनवाई नहीं की। अंत में उसने पूरे परिवार के साथ जीवनलीला समाप्त करने का मन बना लिया।

 

Triunelvei

तीन आरोपी गिरफ्तार-घटना की जानकारी मिलने के बाद कलक्टर संदीप नंदूरी ने अस्पताल का दौरा किया। छह बार ज्ञापन देने के बाद भी प्रशासन की चुप्पी के बारे में उनका कहना था कि पुलिस को कार्रवाई के निर्देश हुए थे। हमें जिला एसपी कार्यालय से रिपोर्ट का इंतजार था। कलक्टर ने मामले की आरडीओ और तहसीलदार से जांच कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही सूदखोरी वाले मामलों में गुण्डा एक्ट लगाने की सिफारिश की है। जिला प्रशासन इन मामलों के लिए हेल्पलाइन भी खोलेगा। उधर, पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए काशीधर्मन गांव की मुत्तुलक्ष्मी, उसके पति तलवायराज व ससुर काशी को गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!